CTET 2022: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में बाल-विकास से पूछे जाएंगे कई सवाल, यहां पढ़ें 30 संभावित प्रश्न । CTET 2022 CDP Previous year Question Mock Test 2022 ।

CTET CDP Previous year Question Mock Test
CTET 2022 Child Development & Pedagogy Previous Year Question

CTET 2022 : केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में बाल विकास से पूछे गए कई सवाल, यहां पढ़ें 30 पूछे संभावित प्रश्न । ( CTET 2022 CDP Previous year Question Mock Test 2022 ) 23-12-2021

Rating: 5 out of 5.

CTET 2022 Child Development And Pedagogy Practice Set: केंद्र व राज्य में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले लाखो छात्रों का सपना सच होने वाला है । क्योंकि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन जल्द ही लिए जाएंगे और प्राथमिक और जूनियर में शिक्षक भर्ती के लिए CTET परीक्षा का आयोजन जल्द किया जायेगा । जिसमें लाखों छात्र शामिल होंगे ,आपको बता दें कि इस परीक्षा में पास अभ्यर्थी आगे आने वाली भर्ती जो की केंद्र और राज्यों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे । उन सभी छात्रो के लिए CTET CDP Previous year Question Mock Test लेकर हम आये है ( ctet cdp mock test ) ctet free mock test in hindi । CTET 2022 Exam Date ।

यदि आप केंद्र में शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं | तो आपको यह बताते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है । कि हम यहां पर आपके लिए CTET CDP Previous year Question Mock Test लगातार CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के संभावित प्रश्न Practice के माध्यम से करा रहे हैं । जिन पर आपको नजर बनाए रखना है , जोकि आपकी आने वाली परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। ( ctet mock test pdf )

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, पूछे जाएंगे वाल विकास के ऐसे प्रश्न— CTET 2022 Child Development & Pedagogy Practice MCQ for level 1 and 2 Exam 2022 (CTET 2022 CDP Previous year Question Mock Test )

Q.1   यह अवधारणा की बच्चों के आचरण को प्रबलीकरण और दंडो द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है, इस विचार पर आधारित है कि प्राथमिक रूप से विकास इससे प्रभावित होता है ?

A.  केवल अनुवांशिकता से 

B. अनुवांशिकता का वातावरण से

C.  केवल वातावरण से

D.  न तो अनुवांशिकता से और ना ही वातावरण से

Q.2  एक बच्चा पेंसिल पकड़ने और लिखने से पहले गेंद फेकने की क्षमता पा लेता है यह स्थिति विकास के किस सिद्धांत की ओर इशारा करती है ?

A. शीर्ष गामी सिद्धांत 

B. अधोगामी सिद्धांत 

C.  विकास क्रम की एकरूपता

D.  एकीकरण का सिद्धांत

Q.3  गत्यात्मक और संज्ञानात्मक विकास होता है

A.  बाल्यावस्था तक 

B.  किशोरावस्था तक

C.  व्यस्कावस्था तक

D.  संपूर्ण जीवन काल के दौरान

Q.4  बच्चों के प्राथमिक समाजीकरणके लिए निम्न में से कौन सी संस्था जिम्मेदार है

A.  विद्यालय

B.  धर्म 

C.  परिवार 

D.  समुदाय

Q.5 भाषा एवं चिंतन के संदर्भ में जीन पियाजे के अनुसार निम्न में से कौन सा कथन सही है

A.  चिंतन भाषा का निर्धारण करता है 

B.  भाषा चिंतन का निर्धारण करती है

C.  भाषा और चिंतन दोनों स्वतंत्र प्रक्रिया है 

D. भाषा और चिंतन दोनों आंतरिक प्रवृतियां है

Q.6  दो गिलासों में सामान मात्रा में जल है परंतु अनु सोचती है कि लंबे गिलास में ‘छोटे और चौड़े’ गिलास से अधिक जल है जीन पियाजे के अनुसार अनु की सोच का आधार क्या है?

A. केंद्रीयता 

B. क्रमबद्धता

C. संरक्षणता

D. परिपक्वता

Q.7  पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार प्रतिवर्तीयता किसी क्रिया को उल्टे क्रम में कर पाना किस चरण की बुनियादी उपलब्धि है ।

A. संवेदी गामक चरण 

B. पूर्व संक्रियात्मक चरण

C. मूर्त संक्रियात्मक चरण

D. औपचारिक संक्रियात्मक चरण

Q.8  एक गणित अध्यापिका उच्चतर कौशल पूर्व छात्रों को अपने सहपाठियों की सहायता और मार्गदर्शन करवाती है वे किस सैद्धांतिक कार्य गठन का उपयोग करने का प्रयास कर रही है

A. लेव वाइगोत्सकी का सामाजिक  संरचनावाद

B. बीएफ स्किनर का क्रिया प्रसूत अनुकूलन का सिद्धांत

C. जेरोम ब्रूनर का रचनावाद 

D. जीन पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत

Q.9 लेव वाइगोत्सकी द्वारा दिए बच्चों के विकास का सिद्धांत किस पर आधारित है

A. परिपक्वता और संस्कृति 

B. भाषा और भौतिक जगत 

C. भाषा और संस्कृति 

D. भाषा और परिपक्वता

Q.10 जेंडर एक अवधारणा है

A. मनोवैज्ञानिक 

B. जैविक

C. सामाजिक

D. शारीरिक

Q.11 नीता सभी प्रकार के जानवरों पौधों धातुओंऔर खनिजों की पहचान और वर्गीकरण कर सकती है हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार वह कौन सी बुद्धि का प्रदर्शन कर रही है 

A. अंत: वैयक्तिक 

B. प्रकृतिवादी 

C. भाषाई 

D. अंतर वैयक्तिक 

Q.12  कक्षा में वैयक्तिक भिन्नताओं को संभालने हेतु एक प्राथमिक शिक्षिका को निम्न में से क्या करना चाहिए

A. कक्षा में सबके लिए कड़े नियम बनाने चाहिए और उसकी अवज्ञा करने वाले बच्चों को दंडित करना चाहिए

B. प्राथमिक स्तर पर पेपर पेंसिल आधारित मानक परीक्षण का उपयोग करना चाहिए 

C. सभी के लिए समान पाठ्यक्रम और अधिगम गति निर्धारित करनी चाहिए 

D. विद्यार्थियों को अधिगम के विविध अवसर प्रदान करने चाहिए

Q.13  8 वर्षीय रोहित को लगता है कि चोरी करना गलत है क्योंकि चोरी करने के व्यवहार की वजह से दूसरे लोग उसे निष्कासित कर देंगे लॉरेंस कोहल वर्ग द्वारा दिए नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार वह किस चरण को प्रदर्शित करता है

A. अच्छा लड़का अच्छी लड़की उन्मुखीकरण 

B. दंड और आज्ञाकारिता उन्मुखीकरण 

C. सामाजिक व्यवस्था उन्मुखीकरण 

D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत

Q.14 बच्चों द्वारा पूरे वर्ष के दौरान किए गए विभिन्न कार्यों का संग्रहण जिसका लक्ष्य उनके प्रदर्शन का रिकार्ड रखना है कहलाता है

A. रूबरिक

B.  फाइल 

C. आंकड़ों का प्रपत्र 

D. पोर्टफोलियो

Q.15 एक प्रगतिशील स्कूल में दी गई शिक्षा बच्चों को बनाती है

A. सक्रिय अन्वेषक 

B.सक्रिय अनुयायी

C. निष्क्रिय अनुयायी

D. निष्क्रिय अन्वेषक

Q.16 प्रवाह विस्तारीकरण और लचीलापन निम्न में से किसके लक्षण हैं

A.आत्म केंद्रीकरण

B. बाहरी अभिप्रेरणा 

C.सृजनात्मकता 

D.कार्यात्मक अटलता

Q.17 शारीरिक चुनौती अनुभव करने वाले विद्यार्थियों के समावेशन हेतु क्या जरूरी है 

A.  मानकीकृत पाठ्यक्रम 

B. आधारभूत अधिगम्यता 

C. अधिकारियों का स्थिर दृष्टिकोण 

D. विशेष स्कूलों में स्थापन

Q.18  पठन वैकल्य को निम्न में से किस वर्ग में सम्मलित किया जाता है

A.अधिगम विकारों का बहुक्रम

B. हल्की मानसिक मंदता

C. मनोसामाजिक विकारों का बहुक्रम

D.बाल्यावस्था की सामान्य ज्ञामक अक्षमताएं 

Q.19 निम्न में से कौन सा समावेशी अध्यापन का सिद्धांत नहीं है ?

A. समता 

B. पृथकीकरण और नामीकरण 

C. विभिन्नताओ  के अनुसार तंत्र अनुकूलन 

D. व्यक्तिगत विविधताओं को अपनाना

Q.20  कथन  (A)  कुम्हार समुदाय से सम्बन्धित बच्चे संख्या संरक्षण से पहले द्रव्यमान संरक्षण सीख लेते हैं।

तर्क/कारण  (R)  अधिगम और विकास एक सामाजिक सांस्कृतिक परिपेक्ष में होता है।

सही विकल्प चुनें।

1.   (A) और   (R)  दोनों सही हैं और (R)  सही व्याख्या करता है(A)  की।

2.    (A) और(R)   दोनों सही हैं लेकिन  (R)  सही  व्याख्या नहीं है(A)  की।

3.   (A)   सही है लेकिन (R)   गलत है

4.    (A)  और   (R)  दोनों गलत हैं।

Q.21  जब छात्र एक व्यवहार को अवलोकन द्वारा सीखते हैं तो इस प्रक्रिया का प्रथम चरण क्या होता है

A.      प्रतिमान की क्रियाओं को याद रखना।

B.     प्रतिमान पर ध्यान केंद्रित करना।

C.     अपने द्वारा अनुकरण किए गए व्यवहार का आकलन।

D.    प्रतिमान के व्यवहार का दोहराना और अभ्यास करना।

Q.22  अधिगमकर्ताओं द्वारा की गई त्रुटियों को समझना एक अध्यापिका के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि।

 A.      वह कमजोर और तीव्र छात्रों की पहचान कर सकती है ।

 B.      वह अधिगमकर्ताओं की चिंतन प्रक्रिया को समझ सकती है।

 C.     वह अधिगमकर्ताओं की लापरवाही के बारे में अभिभावकों को सूचित कर सकती है।

  D.    वह  अधिगमकर्ताओं को पृथक और श्रेणीबद्ध कर सकती है।

Q.23   राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार अधिगम होना चाहिए।

A.      विषयवस्तु अभिमुखी

 B.     पाठ्यपुस्तक केन्द्रित

C.    प्रयोगात्मक

 D.  व्यवहारात्मक

Q.24   परीक्षा के शुरु होने से पहले तन्वी गहरे-लंबे श्र्वास भरती है। दुनिश्चिन्ता से निपटने के लिए वह तकनीक का इस्तेमाल कर रही है।

A.    समस्या समाधान

B.   भाव नियमन

C.   परिहार्यता

D.   खंडन

Q.25  कोविड-19  महामारी में तालाबंदी के दौरान  बिनी किसी के बढावा दिए ही रोहिनी अपनी बडी बहन के पास मौजूद कहानियों की पुस्तकों को पढना पसंद करती है। रोहिनी एक

 A.   प्रतियोगात्मक अधिगमकर्ता है।

 B.  स्व  प्रेरित अधिगमकर्ता है।

C.  प्रदर्शन अभिमुखी अधिगमकर्ता है।

D.  बाहा प्रेरित अधिगमकर्ता है।

Q.26 बच्चो द्वारा ग्रहित वैकल्पिक संकल्पनाएँ और भ्रांतियां क्या दर्शाती है?

A. अधिगम क्षमता।

B. किसी सम्प्रदाय के बारे में सहज विचार

C. निराधार दावे

D. स्थायी संकल्पनात्मक ठहराव।

Q.27 निम्न में से कौन सी शैक्षणिक योजनाएं एक प्राथमिक स्तरीय कक्षा के लिए प्रभावकारी है?

1.कल्पना मानचित्रों का इस्तेमाल

2.अमूर्त रूप से मूर्त संकल्पनाओं की ओर बढ़ना

3. विविध सामग्रियों का प्रावधान होना

4.कहानियों और उपाख्यानों का इस्तेमाल

option

A. (i) , (ii) , (iii)

B. (i) , (ii) , (iv)

C. (ii) , (iii) , (iv)

D. (i) , (ii) , (iii) , (iv)

Q.28 एक प्राथमिक शिक्षिका अपने छात्रों को सभी जानकारीयों को कम से कम पांच बार अपनी कॉपी में लिखने के लिए कहती है शिक्षण की यह विधि।

A. अत्यधिक प्रभावकारी है, क्योंकि पूर्वाभ्यास और पुनरावृत्ति विषयवस्तु के अर्थपूर्ण अधिगम में अत्यधिक सहायता करते हैं।

B. प्रभावकारी है क्योंकि किसी भी जानकारी की पांच बार से कम पुनरावृत्ति करने से तत्काल भूलने की संभावना रहती है।

C. प्रभावकारी नहीं है क्योंकि केवल पूर्वाभ्यास करना अर्थपूर्ण अधिगम की उपयुक्त तकनीक नहीं है।

D. प्रभावकारी नहीं है, क्योंकि पूर्वाभ्यास अर्थपूर्ण अधिगम की एक जटिल प्रक्रिया है।

Q.29 निम्नलिखित में से कौन सी योजनाएं समस्या समाधान के लिए प्रभावशाली है?

(i) कलन विधि।

(ii) अन्वेषण।

(iii) बिना बोझ के। प्रयत्न – त्रुटि दोहराओ।

(iv) प्रकार्यात्मक आबद्धता।

Option

1. (i) , (iv)

2. (i) , (ii)

3. (ii) , (iii)

4. (iii) , (iv)

Q.30 निम्न में से कौन सा क्रियाकलाप बच्चों के सीखने में उनकी पूर्व ज्ञान का उपयोग नहीं करता?

A. रटना

B. विचारावेश

C. स्कीमा सक्रियता

D. संकल्पना मानचित्रण।

यहा पर छात्रो के लिए CTET 2022 CDP Previous year Question Mock Test Series चल रही है । free mock test for CTET paper 1

Download Answer Key CDP Previous year Question Mock Test Series

Download Practice Test Answer Key 23-12-2021

Q.1Q.2Q.3Q.4Q.5Q.6Q.7Q.8Q.9Q.10Q.11Q.12Q.13Q.14Q.15Q.16Q.17Q.18Q.19Q.20Q.21Q.22Q.23Q.24Q.25Q.26Q.27Q.28Q.29Q.30
324311313324141321212232222321
error: Only Read Content Not a Copy