CTET 2022 Daily Previous Year Practice Question Available CTET 2022 वाले छात्रो को हम रोज प्रैक्टिस प्रश्न करवा रहे है आप सभी अपनी तैयारी को और मजबूत करे |

CTET Question on child development and pedagogy : (22-12-2021)
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन जल्द ही होने वाला है इस वर्ष जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं उनकी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रंखला को हम लेकर आए हैं जोकि पिछले वर्ष ऑनलाइन हुई परीक्षा से लिए गए प्रश्न है इस वर्ष यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी उसकी तैयारी के लिए ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन माध्यम से तैयारी करने से छात्र अपनी परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर पाएंगे
यदि आप केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को उत्तरण करना चाहते हैं और इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो हम रोजाना आपके लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को यहां पर उपलब्ध करवा रहे हैं जिससे आने वाली परीक्षा में आप सभी अच्छे अंक अर्जित कर पाए इसलिए इन प्रश्नों को ध्यान पूर्वक रोजाना हल करें
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़े ऐसे सवाल जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं : – CTET 2022 Important Previous Year Question PAPER Child Development And Pedagogy
प्रश्न 1. विकास के किस क्षेत्र का संबंध बौद्धिक सामथ्यो जैसे कि ध्यान स्मृति समस्या समाधान कल्पना और रचना करने से है।
1. संवेगात्मक क्षेत्र
2. संज्ञानात्मक क्षेत्र
3. सामाजिक क्षेत्र
4. शारीरिक क्षेत्र
प्रश्न 2. सना ने अपनी कमीज का बटन बंद करने व कलम पकङना सीखने से पहले गिलास और बोतल पकडना सीख लिया है यह उदाहरण किस ओर संकेत करता है
1. विकस एक आयामी है
2. विकास की दिशा शीर्ष गामी
3. विकास की दिशा अधोगामी
4. विकास का क्रम अनिश्चित है
3.बच्चों का विकास इनमें से किसका परिणाम है
1. केवल अनुवांशिकता का
2. केवल वातावरण का
3. विघालय और शिक्षा का
4.अनुवाशिकता और वातावरण के बीच परस्पर अंत क्रिया का
प्रश्न 4. निम्न में से कौन सा कारक सामाजिकरण का प्राथमिक कारक नहीं है
1. परिवार
2. अडोस पडोस
3. समकक्षी
4. सरकार
प्रश्न 5. हाइन्स की दुविधा पर बच्चों की प्रतिक्रिया के आधार पर लॉरेंस कोलबर्ग ने किस विकास की विभिन्न अवस्थाओं को प्रतिपादित किया है।
1. नैतिक विकास
2. सामाजिक विकास
3. मनोवैज्ञानिक विकास
4. व्यक्तिगत विकास
प्रश्न 6. 9 वर्षीय लीला ने बटनों के संग्रह को उनके माप के अनुसार वर्गीकृत किया फिर उसने सभी समूहों के बटनों को एकत्रित किया। फिर उन्हे उनके छेदों के आधार पर दोबारा पर वितरित किया। जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार लीला विकास के — चरण पर है
1. पूर्व संक्रियात्मक
2. अमूर्त संक्रियात्मक
3. मूर्त सक्रियात्मक
4. संवेदी -चालक
प्रश्न 7 . जब बच्चे अपने अनुभवों को अपने वर्तमान स्कीमा में समाहित करते है तो इसकों कहते हैं।
1. आत्मसाती करण
2. समायोजन
3. केन्द्रीयता
4.संरक्षणता
प्रश्न 8. लेव वायगोत्सकी के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत को- कहा जाता है क्योंकि वे तर्क देते हैं कि बच्चों का सीखना संदर्भ में होता है ।
1. मनोगतिशील
2. मनोलैंगिक
3. सामाजिक सांस्कृतिक
4. व्यवहारात्मक
प्रश्न 9. जब कोई अध्यापिका किसी विघार्थी को उसके विकास के निकटस्थ क्षेत्र पर पहुँचाने के लिए सहायता को उसके निष्पादन के वर्तमान स्तर के अनुरुप ढालती है तो अध्यापिका किस नीति का प्रयोग कर रही है।
1. सहयोगात्मक-अधिगम का प्रयोग
2. अंतर पक्षता का प्रदर्शन
3.पाड
4. विधार्थी में संज्ञानात्मक द्वंद पैदा करना
प्रश्न 10. एक प्रगतिशील कक्षा में-
1. शिक्षण पाठ्यपुस्तक केन्द्रित होता है
2. योगात्मक परीक्षा पर बल दिया जाता है
3. विधार्थी अध्ययन में सक्रिय भूमिका निभाने हैं
4. अध्यापक दण्ड और पुरस्कार द्वारा छात्रों के शिक्षण को दिशा देता है
प्रश्न 11 ———बुद्धि कौशल उस कौशल की ओर संकेत करता है जो कि दूसरों के मनोदशाओं स्वभावों और आशयों को पहचानता है तथा उनपर उपयुक्त प्रतिक्रिया देता है।
1. अंतवैयक्तिक
2. अंतरावैयक्तिक
3. स्थनिक
4. तार्किक गणितीय
प्रश्न 12. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) यह प्रस्ताव रखती है कि-
1. प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को उनके घर की या स्थानीय भाषाओं में पढाया जाना चाहिए।
2.प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षा का माध्यम एक तरह की भाषा में ही उपयोग होना चाहिए।
3. शिक्षकों को द्विभाषिक उपागम को प्रयोग करने के लिए हतोत्साहित किया जाना चाहिए।
4. बहुभाषावाद को बिल्कुल भी बढावा नहीं देना चाहिए।
प्रश्न 13. एक विधालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए विधार्थियों का चयन करते समय लडकों को प्राथमिकता देता है और संगीत प्रतियोगिता के लिए लडकियों को प्राथमिकता देता है। यह क्या सूचित करता है।
1. जैण्डर स्थायित्व
2. जैण्डर पहचान
3.जैण्डर समानता
4.जैण्डर रुढिबद्धता
प्रश्न 14. सतत् और व्यापक मूल्यांकन में इनमें से क्या शामिल है।
(i) मूल्यांकन के मापदंडों और उपकरणों की योजना बनाना।
(ii) शिक्षक द्वारा सावधानीपूर्वक रिकॉर्ड अभिलेख को तैयार करना
(iii) बच्चों का समय-समय पर परीक्षण करना एवं उनको श्रेणीबद्ध करना
(iv) शिक्षण को अधिगम प्रक्रिया के साथ एकीकृत करना
1. (i), (ii),(iv)
2. (ii),(iv)
3.(i),(ii),(iii)
4. (ii),(iii)
प्रश्न 15. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) के अनुसार आकलन के लिए अंतनिर्हित सिद्धांत क्या होना चाहिए ।
1. मुख्य रुप से रटने के कौशलों का परीक्षण करना
2. केवल विषय -वस्तु के अधिगम के लिए प्रोत्साहित करना
3. सभी विघार्थियों के लिए उनका सीखने औऱ विकास का अनुकूलन करना
4. विधार्थियों का वर्ष के अंत की परीक्षाओं के माध्यम से केवल संज्ञानात्मक आयाम का आकलन करना
प्रश्न 16 भारतीय संसद ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए निम्नलिखित में से कौन -सा कानून हाल ही में पारित किया गया है।
1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति
2. नि शक्त व्यक्ति (समान अवसर , अधिकार संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम
3. दिव्यांगता के साथ व्यक्तियों का अधिकार अधिनियम
4. शिक्षा का अधिकार अधिनियम
प्रश्न 17 निम्नलिखित में से कौन-सा कथम प्राथमिक शिक्षा में समावेश की भावना का सटीक रुप से वर्णन करता है।
1. शिक्षक केवल मानक और एक तरह की भाषा के प्रयोग को ही बढाना देता है
2. शिक्षक कुछ जाति समूहों के बच्चों के प्रति पूर्वाग्रह रखता /रखती है ।
3. शिक्षक को विशेष शैक्षिक आवश्यकताओं वाले बच्चों से कोई अपेक्षा नहीं होती है
4. शिक्षक सांस्कृतिक रुप से उत्तर दायी शिक्षा शास्त्र का प्रयोग करता /करती है
प्रश्न 18 निम्नलिखित में से कौन -सी विशेषताओं का समूह प्रतिभाशाली छात्रों को परिभाषित करता है
(I) शीघ्रता से सीखते हैं और उसे याद रखते हैं
(II) सतर्क हैं और तुरन्त उत्तर देते हैं बारीकी से अवलोकन करते हैं
(III) त्वरण के साथ बेहतर प्रदर्शन करते है
1. (I), (II)
2. (I), (III)
3. (I),(II),(III)
4. (II),(III)
प्रश्न 19 निम्नलिखित में से कौन-सी शैक्षणिक प्रणाली अत्यधिक दृष्टिबाधिता से जूझते हुए विघार्थियों के समावेशन हेतु प्रभावशाली नहीं है ।
1. प्रत्यक्ष और स्पष्ट रुप से बोलना व पढाना
2. तीन आयामी नक्शे और चार्ट
3. ऐसी किताबें और बोर्ड जिनकों छुआ या महसूस किया जा सकता है
4. दृश्यात्मक प्रस्तुतीकरण देने के लिए कम्प्यूटर का उपयोग
प्रश्न 20 अभिकथन (A) शिक्षिकों को सभी बच्चों के अर्थपूर्ण सीखने के लिए अधिगम के विविध मौके मुहैया कराने चाहिए । तर्क (B) सभी बच्चों में सीखने की क्षमता होती है ।
सही विकल्प चुनें ।
1. (A) और(R) दोनों सही है और (R) सही व्याख्या करता है (A) की.
2. (A) और (R) दोनों सही है , लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
3. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
4. (A) सही (R) दोनों गलत है ं।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़े हुए सवालों की ऑनलाइन मॉक टेस्ट तैयार किया गया है जिसको जाकर आप अपनी प्रैक्टिस को और मजबूत कर सकते हैं नीचे दिए गए लिंक से जाकर ऑनलाइन प्रैक्टिस आप कर सकते हैं ( PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER )
प्रश्न 21 एक विधार्थी जो नियन्त्रण के बाहा अधिकारिता में विश्वास रखती है परीक्षाओं में अपनी का असफलता का कारण किसे बता सकती है
1. योग्यता की कमी
2. तैयारी की कमी
3. त्रुटिपूर्ण दृष्टिकोण
4. बुरी किस्मत
प्रश्न 22 प्रगतिशील कक्षा में एक प्रभावी वातावरण का निर्माण करते समय निम्नलिखित में से किन बातों को ध्यान में रखता चाहिए
(I) अन्वेषण को प्रोत्साहित करने के लिए सामग्री को व्यवस्थित करने की विधि
(II) जोखिम लेने में विधार्थियों की सहायता करने के तरीके
(III) एक समान क्षमता वाले विधर्थियों को एक समूह में रखना
(IV) आकलन की भिन्न- भिन्न विधियां
1. (IV) (I)
2. (II), (IV)
3.(I),(II),(IV)
4. (I),(II),(III),(IV)
प्रश्न 23 निम्नलिखित में से कौन-सी एक सहगामी अधिगम युक्ति है।
1. ढालना
2. क्रमबद्धता
3. सामाजिक पृथ्थकीकरण
4. पारस्परिक रुप से प्रश्न करना
प्रश्न 24 मोहन ने विघार्थियों को आयतन की समझ बनाने के लिए भिन्न धारिताओं वाले बर्तन दिए । फराह ने अपने विघार्थियों को कूडे को यंत्रिक कार्य बनाने की संभावनाओं पर मानस मंथन करने के लिए कहा। दोनों अध्यापक अपनी कक्षा में किस शिक्षण शास्त्रीय युक्ति का प्रयोग कर रहे हैं।
1. व्यवहारवाद
2. रचनावाद
3. स्पष्ट अनुदेशन
4.सक्रिय अनुकूलन
प्रश्न 25 कथन (A)- शिक्षा ढांचे में शैक्षणिक अवबोध के अतिरिक्त छात्रों के सामाजिक -संवेगात्मक आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
कारण (R) – संज्ञान में संवेग महत्वपूर्ण भूमिका रखते है।
सही विकल्प चुनें।
1. (A) और(R) दोनों सही है और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
2. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है(A) की।
3. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
4. (A) और(R) दोनों गलत है।
प्रश्न 26 शैक्षणिक कार्यों में बच्चों द्वारा की गई त्रुटियों को समझना निम्न में से क्या है।
1. केवल विघार्थियों की बौद्धिक क्षमताओं का आकलन करने मं प्रासंगिक है।
2. शिक्षण -प्रक्रिया में केवल शिक्षक की दक्षता का पता लगाने के लिए प्रासंगिक है
3. शिक्षण के साथ-साथ सीखने की प्रक्रिया को समझने के लिए प्रासंगिक है
4. शिक्षण या सीखने से संबंधित किसी भी क्षेत्र के लिए प्रासंगिक नहीं है
प्रश्न 27 निम्न में से समालोचनात्मक चिंतन में क्या शामिल है।
(i) परासंज्ञान
(ii) विश्लेषण
(iii) मनन
1. (i),(ii),(iii)
2. (i),(ii)
3. (ii) (iii)
4. (i),(iii)
प्रश्न 28 अनीता जोकि चौथी कक्षा की अध्यापिका है अपनी कक्षा में एक ऐसी स्थिति का सामना कर रही है जहां कई विघार्थी पढाए जा रहे विषय में उकताहट महसूस कर रहे है इस स्थिति में उसे क्या करना चाहिए।
1. इन विघार्थियों की अनदेखी करे और उसी विषय वस्तु को पढाना जारी रखें
2. इन विघार्थियों को दंडित करे और इसकी सूचना उनके माता -पिता को दें
3. पाठ के विषय-वस्तु और पढाने के तरीके पर पुन चिंतन करें
4. मान ले कि ये विघार्थी सीखने के लिए सक्षम नहीं हैं
प्रश्न 29 किसी अध्यापक को अपने विधार्थियों को किसी कार्य के लिए आंतरिक रुप से प्रेरित करने के लिए क्या कहकर प्रोत्साहित करना चाहिए।
1. जो विघार्थी सबसे पहले कार्य खत्म कर लेंगे उन्हे पांच सितारे मिलेंगे।
2. मैं देखती हूं कि कौन प्रथम आता/आती है कौन सबसे अधिक स्मार्ट है।
3. इस पर काम करना कितना मजेदार है। चलों देखते हैं कि हम इस गतिविधि से क्या -क्या सीख सकते हैं।
4. वे विघार्थी जो जल्दी इस काम को पूरा नहीं करते हैं उन्हें खेल के सत्र में खेलने नहीं जाने दूंगी।
प्रश्न 30 सीखने की गति है।
1. पूरी तरह से व्यक्तिगत कारकों पर निर्भर।
2.पूरी तरह से पर्यावरणीय कारकों पर निर्भर ।
3. व्यक्तिगत और पर्यावरणीय कारकों की पारस्परिक क्रिया पर निर्भर।
4. व्यक्तिगत और पर्यावरणीय कारकों, दोनों से स्वतंत्र है।
RESULT ANSWER KEY –
2 | 3 | 4 | 4 | 1 | 3 | 1 | 3 | 3 | 3 | 1 | 1 | 4 | 1 | 3 | 2 | 4 | 3 | 4 | 1 | 4 | 3 | 4 | 2 | 1 | 3 | 1 | 3 | 3 | 3 |