HINDI Pedagogy For CTET 2022: हिंदी शिक्षण के बेहद स्कोरिंग सवाल जो, सीटेट में हर वर्ष पूछे जाते हैं , Hindi Pedagogy Previous Year Question

CTET PREVIOUS YEAR HINDI PEDAGOGY QUESTION WITH ANSWER KEY

HINDI Pedagogy Question Answer : सीटेट 2022 की परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है इसको देखते हुए सीटेट की परीक्षा में बहुत कम समय बचा है सभी छात्रों को सीटेट की परीक्षा की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए परीक्षा में अच्छा स्कोर लाने के लिए Hindi Pedagogy Previous Year Question परीक्षार्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार अपनी पढ़ाई करनी चाहिए और पिछले वर्षों में पूछे गए सवालों पर विशेष ध्यान देना चाहिए यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी इसलिए मॉक टेस्ट का अभ्यास बहुत जरूरी हो जाता है |

आज हम सभी छात्रों के लिए हिंदी शिक्षण (HINDI Pedagogy Question Answer) के कुछ मजेदार सवाल जो की परीक्षा में हर वर्ष पूछे जाते हैं लेकर आए हैं इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी तैयारी जांचें |Hindi Pedagogy Previous Year Question

सीटेट परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले हिंदी शिक्षण के कुछ महत्वपूर्ण सवाल यहां दिए गए हैं अभी पढ़े ।

Q.1   पहली कक्षा के  बच्चों  के साथ कविता गायन  के बाद आप क्या  करेंगे?

A. बच्चों  से  कहेंगे कि वे सुनी हुई कविता को शब्दशः सुनाएँ

B.  बच्चों से कविता पर आधारित प्रश्न पूछेंगे

C.  बच्चों को कविता में आए पाँच  शब्द बताने  के लिए कहेंगे

D..  बच्चों से कहेंगे कि वे अपनी भाषा में अपनी पसंद की कोई  कविता सुनाए

ANS – D

Q. 2  लेखक –क्षमता  के आकलन  क लिए-

A.. अभिव्यक्त विचारों को जाँचना होगा

B.   व्याकरण  -सम्मत भाषा  को देखना होगा

C.   अर्थपूर्ण वाक्यों और संदर्भों  को देखना होगा

D.   लिखावट की सफाई और सुंदरता को जाँचना होगा

ANS – A

Q.3   उच्च  प्राथमिक  स्तर पर हिंदी भाषा का आकलन करते समय आप सर्वाधिक  बल किस पर देंगे?

A. लिखित परीक्षा

B.   मौखिक परीक्षा

C..   पोर्टफोलियो

D.   जाँब-सूची

ANS – C

Q.4   उच्च प्राथमिक  स्तर पर हिंदी  भाषा  के आकलन का  सबसे  कमजोर बिंदु है-

A. लिखने में नए शब्द इस्तेमाल करना

B.   लेखन में तार्किकता का समावेश

C.   भाषा का सृजनात्मक प्रयोग

D..   संस्कृतनिष्ठ शब्दावली का प्रयोग

ANS – D

Q.5     आकलन का प्रयोग…………….के लिए  होना चाहिए।

A.. सीखने में मदद

B.   कितना सीखा को आँकने

C.   परस्पर तुलना

D.   भाषा की जानकारी

ANS – A

Q.6  उच्च प्राथमिक स्तर पर हिंदी  भाषा  के आकलन  में सबसे  महत्त्वपूर्ण है-

A. हिंदी  भाषा के व्याकरण की  जानकारी

B..   हिंदी  भाषा की बारीकियों की समझ व प्रयोग

C.   हिंदी भाषा के साहित्यकारों की जानकारी

D.  हिंदी भाषा की मानक वर्तनी की जानकारी

ANS – B

Q.7  प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषायी  क्षमताओं  के आकलन में सबसे अधिक कारगर है-

A.. पोर्टफोलियो

B.   जाँच सूची

C.   रेटिंग स्केल

D.   लिखित परीक्षा

ANS- A

Q. 8 प्राथमिक  स्तर  पर बच्चों की भाषा प्रयोग की क्षमता संबंधी रिकॉर्ड तैयार करने के  उपरांत कैन-सा कार्य सर्वाधिक  महत्त्वपूर्ण है?

A. रिकॉर्ड की वैधता की जाँच करना

B.  रिकॉर्ड की विश्वसनीयता की जाँच

C.  रिकॉर्ड को सुरक्षित  रखना

D..  रिपोर्टिग करना

ANS – D

Q.9  प्राथमिक  स्तर पर पढने  की क्षमता के आकलन में सबसे कम महत्त्वपूर्ण है-

A. पढने में प्रवाह

B.   चित्रों  से अनुमान  लगाकर पढना

C.   समझकर पढना

D..   अक्षर जोङकर पढना 

ANS – D

Q.10    प्राथमिक  स्तर पर बच्चों  की भाषा  का आकलन करने में क्या सबसे  कम उपयोगी है?

A. चित्र देखकर कहानी , कविता लिखना

B..  पाठ के अंत में दिए गए सवालों  के जवाब  लिखना

C.  किसी घटना का वर्णन करना

D.  नानी  की चिट्ठी लिखते  हुए अपनी नई दोस्त के बारे में बताना

ANS – B

Q.11     हिंदी  भाषा में सतत् आकलन का सर्वाधिक उचित  तरीका है- 

A. हर पंद्रह दिन में सरल परीक्षा लेना

B..  बच्चों को अपने  अनुभवों  को कहने-लिखने

C.  बच्चों  से समूह  में  परियोजना  कार्य करवाना

D.  बच्चों से अनौपचारिक बातचीत करना

ANS – B

Q.12  किस प्रकार का प्रश्न प्राथमिक बच्चों  की भाषायी क्षमता  का आकलन  करने  में  सर्वाधिक सक्षम है? 

A. पाठ में से चार संज्ञा शब्द छाँटिए

B.   कहानी को दोहराइए

C.   याद की गई कविता सुनाइए

D..   किसी दृश्य का वर्णन कीजिए

ANS – D

Q.13     भाषा –आकलन  में कौन-सा तत्व सर्वाधिक  महत्त्वपूर्ण है?

A. सुलेख

B..  भाषिक संरचनाओं पर आधारित प्रश्न

C.  विविध  अर्थ वाले प्रश्न  पूछना

D.  श्रुत –लेख

ANS – B

Q.14    हिंदी भाषा के सतत् और  व्यापक मूल्यांकन के  संदर्भ में कौन-सा कथन  उचित नहीं है?

A. यह बताता है कि बच्चों को किस तरह की मदद की जरुरत है

B.  यह बच्चे  के संदर्भ में ही मूल्यांकन करता है

C..  यह बच्चों को उत्तीर्ण –अनुत्तीर्ण श्रेणियों में  विभाजित  करने में विश्वास रखता है

D.  सतत् और व्यापक मूल्यांकन  बच्चों की सीखने की क्षमता  और तरीके के बारे में जानकारी देता है

ANS – C

Q.15   पाठ पढने- पढाने  के बाद किस तरह के सवाल बच्चों  की समझ का मूल्यांकन करने  में  सहायक नहीं होते ?

A. यदि-तो वाले प्रश्न

B..  पढे गए पाठ से जोङते हुए अपने निजी अनुभवों को व्यक्त  करने वाले प्रश्न

C.  क्यों कैसे वाले प्रश्न 

D.  क्या शिक्षा मिलती है? वाला प्रश्न

ANS – B

error: Only Read Content Not a Copy