HINDI Pedagogy For CTET 2022: हिंदी शिक्षण के बेहद स्कोरिंग सवाल जो, सीटेट में हर वर्ष पूछे जाते हैं , Hindi Pedagogy Previous Year Question

CTET PREVIOUS YEAR HINDI PEDAGOGY QUESTION WITH ANSWER KEY

HINDI Pedagogy Question Answer : सीटेट 2022 की परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है इसको देखते हुए सीटेट की परीक्षा में बहुत कम समय बचा है सभी छात्रों को सीटेट की परीक्षा की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए परीक्षा में अच्छा स्कोर लाने के लिए Hindi Pedagogy Previous Year Question परीक्षार्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार अपनी पढ़ाई करनी चाहिए और पिछले वर्षों में पूछे गए सवालों पर विशेष ध्यान देना चाहिए यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी इसलिए मॉक टेस्ट का अभ्यास बहुत जरूरी हो जाता है |

आज हम सभी छात्रों के लिए हिंदी शिक्षण (HINDI Pedagogy Question Answer) के कुछ मजेदार सवाल जो की परीक्षा में हर वर्ष पूछे जाते हैं लेकर आए हैं इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी तैयारी जांचें |Hindi Pedagogy Previous Year Question

सीटेट परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले हिंदी शिक्षण के कुछ महत्वपूर्ण सवाल यहां दिए गए हैं अभी पढ़े ।

Q.1    प्राथमिक स्तर  पर आधारभूत  कौशल हैं

A. लिखना और बोलना

B.  पढना और लिखना

C. . सुनना और बोलना

D.  पढना और सुनना

ANS – C

Q.2   इनमें से…………अक्षर-बोध की विधि नहीं है।

A. वाक्य विधि

B..   प्रत्यक्ष विधि

C.   वर्ण विधि

D.   शब्द विधि

ANS – B

Q.3   किसी कण में चित्रात्मक तथा रंग-बिरंगे  चार्ट होने चाहिए कौन-सा विकल्प इसके उद्देश्य की पूर्ति नहीं करता ?

A.. बच्चों के कल्पना लोक के रंगों तथा आकृतियों को पहचान नहीं मिलती

B.  बच्चों को सीखने-सिखाने का वातावरण प्रदान करते हैं

C. उससे शैक्षिक वातावरण को बनाने में मदद मिलती है

D. बच्चे उसकी सामग्री से सीखने का प्रयास करते हैं

ANS- A

Q.4   बच्चों की श्रवण –योग्यता  का विकास करने में सर्वाधिक सहायक है

A. भाषा-प्रयोगशाला

B.   आडियो टेप

C.   शब्दों का श्रुतलेख

D..  परस्पर बातचीत

ANS – D

Q.5   प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण  के अन्तर्गत बातचीत एक महत्त्वपूर्ण उपकरण है, क्योंकि

A..यह सीखने और सीखी हुई बातों को सुदृढ बनाने का एक आधारभूत माध्यम है

B.  बच्चों को बातचीत करना अच्छा लगता है

C.  बातचीत  शिक्षण का अनिवार्य अंग है

D.  हमारी पाठ-योजना में पहले  से ही प्रस्तावित है

ANS – A

Q.6   प्राथमिक स्तर पर बच्चों भाषा प्रयोग की क्षमता सम्बन्धी  रिकॉर्ड  तैयार करने के उपरांत  कौन-सा कार्य सर्वाधिक  महत्त्वपूर्ण है?

A. रिकॉर्ड की वैधता की जाँच करना

B.   रिकॉर्ड की विश्वसनीयता की जाँच करना

C.   रिकॉर्ड की  सुरक्षित रखना

D..  रिपोर्टिग करना

ANS – D

Q.7  प्राथमिक स्तर पर पढने की क्षमता के आकलन में सबसे कम  महत्त्वपूर्ण है

A. पढने में प्रवाह

B.   चित्रों से अनुमान लगाकर पढना

C.   समझकर पढना

D..   अक्षर जोडकर पढना

ANS – D

Q.8  प्राथमिक स्तर  पर भाषा –शिक्षण  में बाल  साहित्य का प्रयोग किए जाने के पक्ष में सर्वाधिक ठोस तर्क है

A. इन्हें पढाने में शिक्षक को मजा आता है

B.. इनका प्रयोग बच्चों के भाषा –अनुभवों को विस्तृत करता है

C. यह पाठ्य-पुस्तक से बेहतर होता है

D. इन्हें पढाना अपोक्षाकृत सरल होता है

ANS – B

 Q.9   तीसरी  कक्षा में पढने वाली सुनयना अकसर स  को श कहती है। भाषा शिक्षक होने के नाते आप क्या करेंगे ?

A. वह जब भी स को श कहेगी, उसे टोकेंगे ताकि उसमें सुधार हो सके

B. उसके इस तरह के प्रयोग पर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे

C.. यह क्षेत्रीय प्रभाव हो सकता है इसलिए उसे स्वयं ही सुधार करने के लिए पर्याप्त समय देंगे

D. उसे स और श के उच्चारण-स्थान की पूर्ण जानकारी  देंगे

ANS – C

Q.10   अमित पढते समय कठिनाई का अनुभव करता है । वह…… से ग्रस्त है।

A. डिस्कैल्कुलिया

B.   अफेजिया

C..   डिस्लेक्सिया

D.   डिस्ग्राफिया

ANS – C

Q.11  दी गई सहायक सामग्री में से शेष से भिन्न  सहायक सामग्री चुनिए

A. समाचार-पत्र

B..   टेलीविजन

C.   पत्र-पत्रिकाएँ

D.   बाल-साहित्य

ANS – B

Q.12   प्राथमिक स्तर  पर एक अध्यापिक संज्ञा पढाते समय पहले संज्ञा की परिभाषा बताती है। उसके सम्बन्धित उदाहरण समझाती है। अध्यापिका व्याकरण शिक्षण की कौन-सी विधि अपनाती है?

A. प्रत्यक्ष विधि

B.   सूत्र विधि

C.   आगमन विधि

D..   निगमन विधि

ANS – D

Q.13  प्राथमिक  स्तर  पर अधिकांशतः बच्चे ………..कविताएँ पसन्द करते हैं।

A.. लयपूर्ण कविताएँ

B.   छोटी  कविताएँ

C.  वीर रस की कविताएँ

D.  नैतिक मूल्यों से ओत-पोत कविताएँ

ANS – A

Q.14  प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा सिखाने का सर्वोपरि उद्देश्य है

A.. भाषा के विभिन्न प्रयोगों की क्षमता का विकास करना

B. भाषा की कठिन बातों को सरलता  से समझना

C. भाषा के मानक स्वरुप को पूर्णतः आत्मसात्  करना

D. भाषा  के व्याकरणिक नियमों को पूर्णतः आत्मसात्  करना

ANS – A

Q.15  बच्चों की लेखन क्षमता के आकलन में सबसे कम महत्त्वपूर्ण है

A.. मानक –वर्तनी

B. विचारों की स्पष्टता

C. मौलिकता

D. कल्पनाशीलता

ANS – A

error: Only Read Content Not a Copy